सुकृत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल 13 का किया गया चालान।
(रिपोर्ट- बृजेश कुमार सिंह/नेहा चंद्रवंशी/सोनभद्र)
सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों पर पुलिस की कार्रवाई हुई है। गौरतलब है कि यह कार्रवाई तीन अलग-अलग मामलों में कुल 13 लोगों का 170 बी एन एस एस के अन्तर्गत चालान किया गया। आपको बताते चलें कि एस आई मानवेन्द्र सिंह जबसे चौकी प्रभारी सुकृत के रूप में जिम्मेदारी संभाले हैं तब से लगातार अपराधियों पर पुलिस कार्रवाई हो रही है। चौकी प्रभारी सुकृत मानवेन्द्र सिंह के सफल नेतृत्व से क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित हो रही हैं तथा प्रशासन से आम जनता का लगाव भी बढ़ता दिख रहा है। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में पूर्व में सुकृत में ही बारात में खाना खाने को लेकर हुए विवाद तथा दो और विवादों में कुल 13 लोगों का चालान किया है। उक्त कार्रवाई सुकृत चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह, एस आई रामाश्रय यादव, हेड कांस्टेबल भरत यादव, हेड कांस्टेबल यशवंत सहित सुकृत पुलिस चौकी की समस्त टीम के द्वारा किया गया।



0 टिप्पणियाँ